फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father and daughter dead, mother and son injured in road accident in delhi.

सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, मां-बेटा जख्मी

Sun, 31 Aug 2014 03:59 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 03:59 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter dead, mother and son injured in road accident in delhi.

दिल्ली के गाजीपुर में एनएच-24 पर शनिवार तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में सुनील कुमार (29) और उसकी बेटी रिधि (3) की मौत हो गई जबकि पत्नी शोभा (27) और उसका बेटा यश (5) घायल हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि आईटीओ स्थित आपदा प्रबंधन में जॉब करने वाला सुनील बी-471, गौतमपुरी, मोलड़बंद फेज-2 में रहता था। शुक्रवार शाम को वह दोनों बच्चों और पत्नी के साथ बाइक से खोड़ा कॉलोनी रिश्तेदार के घर आया था।
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब चार बजे वह अपने घर लौट रहा था। गाजीपुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां सुनील और रिधि को मृत घोषित कर दिया गया जबकि शोभा को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में यश को मामूली खरोंचे आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत

Father and daughter dead, mother and son injured in road accident in delhi.

दिल्ली के मॉडल टाउन में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार इको कार ने श्यामवीर (12) को रौंद दिया। घटना के वक्त वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था।

अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आजादपुर के कौशलपुरी निवासी श्यामवीर शनिवार को दोस्त अजय के साथ घूमने निकला था।

देर रात दोनों पैदल घर जा रहे थे। नानक प्याऊ गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार कार ने श्यामवीर को रौंद दिया जबकि अजय बच गया। बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed