फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fastag not on MLA car and assault on stopping in dadri

विधायक की गाड़ी में नहीं लगा था फास्टैग, रोकने पर मारपीट  

Wed, 08 Jan 2020 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
Fastag not on MLA car and assault on stopping in dadri
अनीता राजपूत - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया

पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर के पास टोल प्लाजा पर डिबाई की भाजपा विधायक डॉ. अनिता लोधी की गाड़ी को फास्टैग लाइन में जाने से रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। साथ ही कर्मचारी को बंधक बनाने के मकसद से गाड़ी में खींचने का भी आरोप है। 

विज्ञापन


पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा विधायक की गाड़ी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद की तरफ से आ रही थी। 
विज्ञापन


उस पर फास्टैग नहीं लगा था। ऐसे में टोल कर्मचारी मोहन सिंह ने गाड़ी को रोक दिया। नाराज होकर विधायक के चालक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही गालीगलौज भी की। इसी दौरान दूसरा कर्मचारी रमाशंकर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टोल प्लाजा मैनेजर कैलाश उपाध्याय का कहना है कि संगठन के लोगों के बारे में कुछ नहीं बोला नहीं जा सकता। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 


विधायक के साथ गाजियाबाद से बुलंदशहर जा रहे थे। जब गाड़ी टोल पर पहुंची तो वहां कर्मचारी बूथ से सौ मीटर दूर बैरियर बंद कर धूप सेक रहे थे। कर्मचारियों से बैरियर हटाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि खुद ही हटा लो। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसकी सूचना दादरी पुलिस को दे दी गई है। मारपीट का आरोप निराधार है। 
- मोहित शर्मा, प्रतिनिधि डिबाई विधायक डॉ. अनिता लोधी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed