फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fashion designer girl stealing on mall in delhi

फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रही युवती मॉल में करती थी चोरी, ऐसे हुई गिरफ्तार

Sun, 09 Dec 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
fashion designer girl stealing on mall in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले की साकेत थाना पुलिस ने बड़े मॉल और बड़े बाजारों में चोरी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही ये युवती हर सप्ताह में एक से दो वारदात को अंजाम देती थी। युवती करीब पांच-छह वर्ष से चोरी कर रही थी। 

विज्ञापन


वह अब तक करीब चोरी की 50 से ज्यादा वारदात कर चुकी है। आरोपी युवती की पहचान जामिया नगर निवासी नाजिश जहान (25) के रूप में हुई है। नाजिश को उसे घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवती के कब्जे से एक लाख रुपये और महिला के छोटे वाले 16 पर्स बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


युवती पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। दक्षिण जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार देवी चेरियन ने छह दिसंबर को साकेत थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि जब वह साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में खरीदारी करने आई तो किसी ने उसके पर्स से एक लाख रुपये चुरा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े मॉल में जाकर करती थी चोरी  

साकेत थानाध्यक्ष केशव माथुर की देखरेख में एसआई अवधेश, एएसआई दीपक व हवलदार सुनील की टीम ने तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता लगा कि शिकायतकर्ता को एक युवती से काफी समय से पीछा कर रही थी। 

जब शिकायतकर्ता ब्रेड टोक, पहली मंजिल पर थी तभी एक युवती ने उसके पर्स से एक लिफाफा निकाला था। साकेत थानाध्यक्ष केशव माथुर की टीम ने जांच के बाद आरोपी युवती को नौ दिसंबर को जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया।  

युवती नाजिश ने बताया कि वह बड़े मॉल और बाजारों में जाती थी। वह मॉल में जाकर महिलाओं के छोटे पर्स चोरी करती थी। वह ऐसी महिलाओं के पर्स चोरी करती थी, जिनसे उसको लगता था कि उनके पर्स चुराने से मोटी रकम मिलेगी। वह पांच-छह वर्ष से चोरी की वारदात कर रही है। वह अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात करती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed