{"_id":"d96bcb56ca7a68dcfa4185c6359680ec","slug":"farud-in-marble-market-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल मार्केट के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्बल मार्केट के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 23 Feb 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सिकंदरपुर मार्बल मार्कट में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां जो व्यापारी कारोबार कर रहे हैं, उनमें से अधिकांश के नाम दुकान की जमीन आवंटित ही नहीं है।
विज्ञापन
कारोबारियों के सेल टैक्स, सेल-परचेज के कागजात की भी सघन जांच की जा रही है।
पिछले दिनों निगम टीम के साथ मारपीट के बाद नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने मार्बल व्यापारियों के प्रति सख्त रवैया अपना लिया है। उन्होंने कहा कि निगम की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जांच कराई जा रही है। अभी तक की जांच में कई बड़ी खामियां सामने आई हैं। मार्केट के असली मालिकों का कुछ अता-पता नहीं है। अधिकांश दुकानें किराए पर लेकर चलाई जा रही हैं। उनके बाकी दस्तावेजों में फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
मार्बल मार्केट के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि निगम की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा कानूनन अपराध है। अगर किसी ने ऐसा किया है तो अपनी मर्जी से इसे हटा लें।
उन्होंने कहा कि अब नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। कानूनी कार्रवाई न हो, इसके लिए लोगों को सहयोग करना चाहिए।