फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers will soon get plot aginst acquitted land

जल्द मिलेगा अधिग्रहीत जमीन के बदले प्लॉट

Sun, 15 Jun 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will soon get plot aginst acquitted land

द्वारका एक्सप्रेसवे सहित गुड़गांव के अन्य नए सेक्टर की सड़क के लिए अधिग्रहीत जमीन के बदले जल्द ही प्लॉट आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन


हुडा का संपदा विभाग जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों की ओर से किए गए आवेदनों की स्कूटनी का कार्य कर रहा है। इसके बाद अधिग्रहीत जमीन के क्षेत्रफल के हिसाब से प्लॉट का आवंटन होगा।

बता दें कि शहर की प्रमुख सड़क व अन्य स्थानों पर सार्वजनिक कार्यों के लिए जगह देने वाले करीब 3500 किसानों  ने विभाग को आवेदन किया है।

संपदा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों के प्लॉट चार मरला से लेकर 500 वर्ग गज के हैं। विभाग पहले चरण में किसानों की योग्यता की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


उसके बाद अलग-अलग सेक्टर के खाली प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। जिस सेक्टर में जमीन पड़ी हुई है, वहां पर छोटे प्लॉट काट कर लोगों को देने की योजना है।

उन्होंने यह भी बताया कि हुडा के मुख्य प्रशासक एके सिंह के आदेशानुसार जमीन के क्षेत्रफल के हिसाब से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।

इन सड़कों के लिए दिए जमीन पर मिलेगा प्लॉट
दिल्ली से खेड़कीदौला को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे
सेक्टर 99 से 115 को जोड़ने वाली सड़क
सेक्टर 81 से 95 सेक्टर को जोड़ने वाली सड़क
सेक्टर 110 से सेक्टर 37 सी को जोड़ने वाली सड़क

सेल डीड वालों को नहीं मिलेगा
आवेदन करने वालों में जिनके पास प्लॉट का जीपीए या सेल डीड है, उनको हुडा प्लॉट नहीं देगी। क्योंकि, उस जमीन का मुआवजा अधिग्रहण विभाग के रिकॉर्ड से जमीन मालिक को गया है। इस पर जमीन मालिक की ही दावेदारी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed