फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers will pay bill thrice in a year now in faridabad

किसानों को अब साल में तीन बार ही भरना होगा बिजली बिल

Thu, 03 Dec 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
farmers will pay bill thrice in a year now in faridabad

अब किसानों को साल में सिर्फ तीन ही बार बिजली बिल भरना होगा। बिजली निगम ने किसानों के कृषि कनेक्शन का बिलिंग सिस्टम बदल दिया है। किसानों को आगे से दो की बजाय चार महीने के बिल मिलेंगे।

विज्ञापन


10 पैसे प्रति यूनिट ट्यूबवेल कनेक्शन की लागत होने के कारण किसानों का दो महीने का ज्यादा बिल नहीं बनता है। इसलिए बिजली निगम ने स्वयं के साथ-साथ किसानों के भी बार-बार बिल भरने के झंझट को कुछ कम करने के लिए यह फैसला लिया है। किसानों को अगली बार से चार महीने का बिल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दो लाख से ज्यादा हैं ट्यूबवेल कनेक्शन : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत दो लाख 10 हजार से ज्यादा ट्यूबवेल कनेक्शन संचालित हैं। जिसमें से फरीदाबाद जिले में  8720 कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल भरने के लिए हर दो महीने बाद किसानों को लाइन में लगना पड़ता है, जबकि बिजली निगम को भी पूरा रिकवरी सिस्टम बिठाना पड़ता है।

एक बार बिल जारी होने के बाद फील्ड के अधिकारियों पर भी रिकवरी का दबाव रहता है। ऐसे में यह फैसला किसानों के लिए लाभकारी भी होगा, क्योंकि फसल बेचने के बाद पैसा आने पर बिल भरने में आसानी रहेगी।


बिजली निगम प्रबंधन ने ट्यूबवेल कनेक्शन के बिल दो की बजाय चार महीने के भेजने का फैसला किया है। इसके ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इससे बिजली निगम व किसान दोनों को फायदा मिलेगा। अगला बिल चार महीने का ही जनरेट किया जाएगा।-जेबी मुदगिल, चीफ इंजीनियर, कॉमर्शियल विंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed