फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers will get weather forecast on block level

अब ब्लॉक से ही मिल जाएगी मौसम की जानकारी

Thu, 20 Feb 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 20 Feb 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get weather forecast on block level

देश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर मौसम की जानकारी मिलेगी। इसके लिए देशभर के 600 जिलों में केंद्र खोले जाएंगे, जिससे उस क्षेत्र के किसानों को मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन


किसान मौसम की जानकारी को ध्यान में रखकर फसल की बुआई कर सकें, इसके लिए भूविज्ञान मंत्रालय (अर्थ एंड साइंस) ने ‘ग्रामीण कृषि मौसम सेवा’ प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इसके तहत 2017 तक देश के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर मौसम केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए पिछले महीने करीब 160 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर पोस्ट लिखकर एमबीए छात्र ने लगा ली फांसी


प्रोजेक्ट के तहत मौसम के विश्लेषण के लिए एक केंद्र पर कुल 12 मौसम और कृषि वैज्ञानिक काम करेंगे। ये वैज्ञानिक ब्लॉक स्तर पर किसानों को मौसम की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कितनी बारिश होगी, कौन-सी फसल की बुआई करें और कब करें आदि के बारे में बताया जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. एलएस राठौर ने बताया कि किसान मौसम फोरकास्ट का कृषि में उपयोग बहुत कम करते हैं।


इसके लिए ग्रामीण कृषि मौसम सेवा प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है जो कि जल्द काम करना शुरू करेगी। पहले चरण में 240 जिलों में ब्लॉक स्तर पर केंद्र शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला स्तर पर ही मौसम की जानकारी मिलती है लेकिन प्रोजेक्ट की सफलता के बाद किसानों को ब्लॉक स्तर पर मौसम की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed