फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers will decide on majority about acquisition of land

किसानों का फैसला : बहुमत से मिले नए अधिग्रहण का लाभ

Tue, 01 Mar 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
farmers will decide on majority about acquisition of land

नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के पांच गांव के किसानों की एक बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया है कि उन्हें बहुमत के हिसाब से नए भूमि अधिग्रहण में जोड़ा जाए।

विज्ञापन


क्योंकि पांच गांव बड़ौली, प्रहलादपुर, मिर्जापुर, सीही और फज्जूपुर के किसानों ने बहुमत के हिसाब से मुआवजा नहीं उठाया और ना ही आज तक अपनी जमीनों पर सरकार को कब्जा दिया।
विज्ञापन


नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि सरकार ने 342.07 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 16 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहरपार के किसानों ने आन्दोलन के वक्त यह सहमति बनाई थी कि कोई भी किसान कम मुआवजे को नहीं उठाएगा। किसानों ने एकता की मिशाल पेश करते हुए बहुमत के हिसाब से 1745 किसानों ने आज तक अपना मुआवजा नहीं उठाया।

जबकि सरकार के आला अफसर कहते रहे कि किसानों ने बहुमत के हिसाब से मुआवजा उठा लिया है। इसलिए नहरपार के किसानों की मांग है कि बहुमत के हिसाब से उन्हें नए भूमि अधिग्रहण के सभी लाभ मिले।

उनका कहना है कि किसानों की जमीन के साथ लगती हुई जमीन को प्राईवेट बिल्डरो ने 3 व 4 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीद की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed