फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers warned cabinet to protest if abaadi niyamavali not passed

ग्रेनो के किसानों ने क्यों दी आंदोलन की धमकी?

Sat, 01 Feb 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Feb 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
farmers warned cabinet to protest if abaadi niyamavali not passed

आबादी नियमावली के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को दिल्ली स्थित यूपी सदन में कैबिनेट मंत्री उदय प्रकाश से मिले। किसानों ने आबादी नियमावली को पास न होने पर रोष व्यक्त किया। मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस बार की बैठक में इस समस्या को दूर करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी और किसान महासंघ के सरदाराम भाटी के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उदय प्रकाश से मिल कर कहा कि छह माह से ग्रेनो प्राधिकरण उन्हें आबादी नियमावली को पास कराने का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन


मामला अभी तक जस का तस है। उदय प्रकाश ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी आबादी समस्या को दूर करा दिया जाएगा।

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का इस बैठक में निस्तारण नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रूपेश वर्मा, रणवीर मास्टर, जयकरण सिंह, दिनेश भाटी, हरेंद्र खारी, मनोज प्रधान, शराफत अली आदि शामिल रहे। इसके बाद  किसान चेयरमैन रमा रमण से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed