फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers Protest Relaxation in strictness on Delhi s borders

Farmers Protest: दिल्ली आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पुलिस के इस फैसले से मिलेगी राहत

Mon, 26 Feb 2024 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Feb 2024 09:11 PM IST
सार

किसान आंदोलन के चलते पुलिस दिल्ली के बॉर्डरों पर सख्ती बनाए हुए है। इससे लोगों की आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Farmers Protest Relaxation in strictness on Delhi s borders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली के बॉर्डर पर किए गए सख्ती में ढील दी गई है। दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर आने जाने वाले एक लेन को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। रविवार देर रात पुलिस ने सिंघु बॉर्डर के सर्विस लेन को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। वहीं फ्लाई ओवर पर पहले की तरह रास्ता बंद है। इसी तरह गाजीपुर में फ्लाई ओवर पर आने जाने वाले रास्तों के एक लेन को खोल दिया गया है। वहीं नीचे का रास्ता बंद है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे सिंघु बार्डर पर दिल्ली व हरियाणा की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए दोनों सर्विस लेन को खोल दी गई है। देर रात से ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह होते-होते बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 11 बजे तक दिल्ली व हरियाणा की सीमा में करीब दो से तीन किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं फ्लाइओवर पहले की तरह बंद है और वहां सुरक्षाबल तैनात हैं। सोमवार को यहां सुरक्षाबलों की संख्या में भी कमी दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रविवार सुबह टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा जाने वाले रास्ते के एक-एक लेन खोल दिया गया। जिससे वहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर में फ्लाई ओवर के एक एक लेन को खोला गया है। जिसके जरिए वाहन चालक दिल्ली और यूपी की तरफ जा रहे हैं। फ्लाई ओवर के नीचे लगाए गए जर्सी बैरियर को अभी खोला नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed