सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की वार्ता खत्म, कृषि मंत्री बोले- जारी रहेगी एमएसपी, इसे कोई खतरा नहीं
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आज 10वें दिन भी विरोध जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर जमे किसान संगठनों और सरकार के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत खत्म हो गई है। गुरुवार को हुई चौथे दौर की बातचीत में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। किसान संगठन कानून को पूरी तरह वापस लेने पर अड़े हैं। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की गई है। पढ़ें पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
भारत बंद पर केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- उनके अपने कार्यक्रम हैं
उनके अपने कार्यक्रम हैं मैं उनपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं सभी यूनियनों, किसान नेताओं से कहना चाहता हूं कि आंदोलन का रास्ता छोड़ चर्चा के रास्ते पर आएं। भारत सरकार कई दौर की चर्चा कर चुकी है और समाधान के लिए आगे भी चर्चा करने को तैयार है: भारत बंद पर केंद्रीय कृषि मंत्री pic.twitter.com/ZliqRf2Opm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2020
मोदी सरकार में किसानों की आमदनी बढ़ीः कृषि मंत्री
जो कुछ भी सरकार करेगी वो किसानों के हित में करेगीः कृषि मंत्री
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान नेताओं से बातचीत खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हमने किसान नेताओं को कहा है कि एमएसपी जारी रहेगा, इसे कोई खतरा नहीं है। इस पर शक करना बेबुनियाद है। फिर भी, अगर किसी को संदेह है तो सरकार इसे सुलझाने के लिए तैयार है। उन्होंने बैठक में किसान नेताओं से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को प्रदर्शन स्थलों से घर वापस भेजने की अपील की।
8 दिसंबर को होगा भारत बंदः राकेश टिकैत
केंद्र सरकार से पांचवें दौर की बातचीत खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने बताया कि सरकार एक मसौदा तैयार करेगी और हमें देगी। केंद्र ने कहा है कि वे इस पर राज्यों से भी सलाह लेंगे। टिकैत ने बताया कि आज की बैठक में न्यूनत समर्थन मूल्य पर भी चर्चा हुई है लेकिन हमने कहा कि कानूनों पर भी बातचीत हो और इसे वापस लिया जाए। वहीं प्रस्तावित भारत बंद के बारे में उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा।
Govt will prepare a draft & give us. They said that they'll consult the states too. Discussions were held on MSP too but we said that we should also take up laws & talk about their roll back. Bharat Bandh (on 8th Dec) will go on as announced: Rakesh Tikait, Bharatiya Kisan Union pic.twitter.com/1NvZC31MT7
— ANI (@ANI) December 5, 2020
9 दिसंबर को होगी छठे दौर की वार्ता
Central Government has said that they will send us a proposal on December 9th. We will discuss it amongst ourselves after which a meeting with them will be held that day: Farmer leaders say after the fifth round of meeting with Central Government concludes#FarmLaws2020 pic.twitter.com/GidiFmEDYX
— ANI (@ANI) December 5, 2020
आंदोलन को अनुशासित रखने के लिए किसान नेताओं का धन्यवादः कृषि मंत्री
कनाडा की संसद में कृषि बिल चर्चा हो सकती है तो फिर भारत के संसद में क्यों नहीं हो सकतीः महासचिव जमूरी किसान सभा
कनाडा की संसद में पंजाबी सांसदों ने किसान आंदोलन की चर्चा की, बाद में PM जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार को पत्र लिखा-किसानों की मांगें जायज़ हैं, इनको मानना चाहिए। कनाडा की संसद में अगर इसकी चर्चा हो सकती है तो भारत की संसद में चर्चा होने में क्या मुश्किल है: महासचिव जमूरी किसान सभा pic.twitter.com/HJLrAIvIQu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2020
सरकार से गुजारिश है, हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान लेः दिलजीत दोसांझ
अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा कि ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुजारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान ले। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है।#WATCH | ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुज़ारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान ले। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है: सिंघु बॉर्डर पर अभिनेता दिलजीत दोसांझ pic.twitter.com/eSSSWqnNA9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2020