फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: सालों से मोदी के मन की बात सुन रहे हैं अब वो किसानों के मन की बात सुनेंः किसान यूनियन

Sun, 06 Dec 2020 07:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 06 Dec 2020 07:16 PM IST
खास बातें

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली को घेरकर बॉर्डरों पर हजारों किसान डटे हैं, वहीं देश के तमाम राजनीतिक दल 8 दिसंबर को किसानों के 'भारत बंद' के आह्वान के पक्ष में मैदान में उतर आए हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बंद के पूर्ण समर्थन का एलान कर दिया है। उधर, हरियाणा मूल के बॉक्सर विजेंदर कुमार ने भी कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने पर अपना 'खेल रत्न' अवॉर्ड वापस करने की चेतावनी दी है। इधर, सिंघु बॉर्डर पर आगे की रणनीति के लिए किसानों की बैठक जारी है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Farmers protest continues on Singhu Tikri Chilla and Delhi Ghaziabad borders live update in hindi
भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जगमोहन सिंह - फोटो : ani

लाइव अपडेट

07:15 PM, 06-Dec-2020

उत्तराखंड के किसान अपने साथ लाए मॉडिफाई ट्रैक्टर-ट्रॉली

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में शामिल होने आए उत्तराखंड के किसान अपने साथ मॉडिफाई ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आई हैं। इन ट्रॉली में एक इन्वर्टर, एसी, बेड, गद्दे और चार्जिंग पॉइंट है। एक किसान ने बताया कि ट्रॉली में यह संसोधन इसलिए किया गया ताकि हमारे बुजुर्ग आराम से इस सर्दी में रह सकें। 

06:35 PM, 06-Dec-2020

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान का समर्थन करती हैः आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल

आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान का समर्थन करती है। पीएम को कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। हम  8 दिसंबर के बाद इस बात पर फैसला लेंगे कि आरएलपी एनडीए में रहेगी या नहीं।

विज्ञापन
06:05 PM, 06-Dec-2020

हमारी ओर से ही सरकार को 9 तारीख का समय दिया गयाः किसान नेता बलदेव सिंह

उन्होंने हमसे कहा था कि वो 7 तारीख को डॉक्यूमेंट पूरा करके बैठक करेंगे और ऐसा न हुआ तो हमें बताएंगे। फिर हमने उन्हें 8 तारीख दी थी पर उस दिन भारत बंद को तोड़ना हमें सही नहीं लगा। ये उनकी मंशा नहीं थी, हमारी ओर से ही 9 तारीख का समय दिया गया है: सिंघु बॉर्डर से किसान नेता बलदेव सिंह

05:52 PM, 06-Dec-2020

8 तारीख को सुबह से शाम तक रहेगा भारत बंदः योगेंद्र यादव

8 तारीख को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। चक्का जाम शाम तीन बजे तक रहेगा। दूध-फल-सब्जी पर रोक रहेगी। शादियों और इमरजेंसी सर्विसेज पर किसी तरह की रोक नहीं होगी: सिंघु बॉर्डर पर जय किसान आंदोलन से योगेंद्र यादव

05:38 PM, 06-Dec-2020

आंदोलन को तेज करना हमारी मजबूरी है क्योंकि केंद्र सरकार हमारे मुद्दों पर संजीदगी से काम नहीं ले रहीः किसान नेता बलदेव सिंह

गुजरात से 250 नौजवान किसानों का जत्था मोटरसाइकिलों पर दिल्ली आ रहा है। आंदोलन को तेज करना हमारी मजबूरी है क्योंकि केंद्र सरकार हमारे मुद्दों पर संजीदगी से काम नहीं ले रही है: सिंघु बॉर्डर से किसान नेता बलदेव सिंह

05:35 PM, 06-Dec-2020

मैं भाजपा और किसान दोनों के साथ खड़ा हूंः सनी देओल

पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कहा कि मैं भाजपा और किसान दोनों के साथ खड़ा हूं, सरकार हमेशा किसानों की बेहतरी के बारे में सोचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:30 PM, 06-Dec-2020
भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जगमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने बातचीत के लिए समय मांगा है पर पता नहीं किससे बात करेंगे ऑफिसर्स से कॉर्पोरेट घरानों से या नागपुर आरएसएस से। इतने सालों से मोदी की मन की बात सुन रहे हैं अब ये किसानों के मन की बात सुनें। 

05:23 PM, 06-Dec-2020

गुजरात से 250 किसान दिल्ली आएंगे

किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा है कि मैं सभी से 8 दिसंबर को 'भारत बंद' में भाग लेने की अपील करता हूं। गुजरात से 250 किसान दिल्ली आएंगे। इस किसान आंदोलन को मजबूत करने की आवश्यकता है।

05:04 PM, 06-Dec-2020

कांग्रेस किसानों और उनके संघर्षों के साथ एकजुट हैः सुरजेवाला

कांग्रेस किसानों और उनके संघर्षों के साथ एकजुट है। हम किसानों द्वारा दिए गए भारत बंद के आह्वान का तहे दिल से समर्थन करेंगे। हमने अपनी सभी जिला इकाइयों को पहले से ही किसानों के समर्थन में धरना और प्रदर्शन करने का निर्देश दिया हैः सुरजेवाला

04:51 PM, 06-Dec-2020

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एमओएस कैलाश चौधरी और एमओएस परषोत्तम रुपाला के साथ बैठक कर रहे हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed