फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers protest against farm bill 2020 at singhu border tikri border kisan morcha press conference yogendra yadav tells reality of

किसानों के आंदोलन के बारे में फैलाई जा रही इन पांच झूठी बातों का क्या है सच, योगेंद्र यादव ने किया खुलासा

Mon, 30 Nov 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against farm bill 2020 at singhu border tikri border kisan morcha press conference yogendra yadav tells reality of
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला।

केंद्र सरकार ने जब से कृषि से जुड़े तीन कानून पास किए हैं तब से लगातार पंजाब, हरियाणा के किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं। हालांकि अब यह आंदोलन और दिल्ली की सीमाओं तक पहुंच गया है और किसानों ने दिल्ली को लगभग चारों ओर से घेर रखा है। इसी के बाद से इस आंदोलन को लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इन्हीं को लेकर आज किसानों द्वारा बनाए गए संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इस आंदोलन के बारे में जो पांच झूठ फैलाए जा रहे हैं वह किस तरह से गलत हैं। योगेंद्र यादव ने ही इन पांच झूठों का खुलासा किया। पढ़ें क्या बोले योगेंद्र यादव...

विज्ञापन

 

  • पहला झूठ- योगेंद्र यादव ने कहा कि इस आंदोलन के बारे में देश में ये झूठ फैलाया जा रहा है कि यह बिचौलियों का आंदोलन है किसानों का नहीं। योगेंद्र यादव ने कहा कि आप साफ देख सकते हैं जहां तक नजर जाती है यहां कितने किसान, कितने बिचौलिए और कितने आढ़तिए हैं। यह झूठ इसलिए फैलाया जा रहा है ताकि आंदोलन को कमजोर किया जा सके।
  • विज्ञापन
  • दूसरा झूठ- देश में दूसरा झूठ ये फैलाया जा रहा है कि बेचारे किसानों को तो कुछ पता ही नहीं है उन्हें बरगलाया जा रहा है। अब पंजाब के बच्चे-बच्चे को पता है कि कृषि कानूनों की क्या सच्चाई है।योगेंद्र यादव ने कहा कि अब इस तरह की बातें बंद होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरा झूठ- योगेंद्र यादव बोले कि तीसरा झूठ फैलाया जा रहा है कि सिर्फ पंजाब के किसानों का आंदोलन है। लेकिन ये पूरे देश का आंदोलन है। पूरे हरियाणा में पंचायतें हो रही हैं। पंजाब के किसान इस लड़ाई में अगुवा हैं लेकिन सब जुटे हुए हैं। यूपी गेट पर भी उत्तराखंड और यूपी के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • चौथा झूठ- योगेंद्र यादव ने कहा कि चौथा झूठ फैलाया गया कि इनके नेता का पता नहीं है, कौन नेतृत्व कर रहा कुछ पता ही नहीं है। कहां से आ गई ये भीड़ किसी को पता नहीं। कोई लीडरशिप नहीं है ये बात गलत है। राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा एक महीने पहले बना जिसकी लीडरशिप में ये आंदोलन चल रहा है, जिसमें अनेकों संगठन जुड़े हैं। लीडरशिप है, कोई ये न कहे कि अराजक आंदोलन है। देश के तमाम किसान संगठन इससे जुड़े हैं।
  • पांचवां झूठ- योगेंद्र यादव ने ये भी बोला कि पांचवां झूठ फैला रहे हैं कि राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आंदोलन हो  रहा है। ये गलत है। इन्हीं किसानों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ भी मोर्चा खोला था और अब ये मोदी सरकार के खिलाफ हैं। इसलिए ये कहना कि ये किसी राजनीतिक पार्टी का आंदोलन है गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed