फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers on the road today, steady exit.

आज सड़क पर किसान, संभलकर निकलें

Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers on the road today, steady exit.
यदि आप आज हाईवे 58 पर मोदीनगर के रास्ते कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो संभलकर बनाएं। मोदीनगर में आज गन्ना किसान सड़क पर होंगे। भाकियू ने हाईवे जाम का एलान किया हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियों में जुटी है। रूट डायवर्ट करने की भी प्लानिंग बन रही है। इसके अलावा हाईवे को चार सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस भी जाम के मद्देनजर तैयारी में जुटी है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि राज चौराहा, बस स्टैंड, मोदी शुगर मिल गेट और सीकरी पेट्रोल पंप पर सर्किल क्षेत्र के थाना प्रभारियों की मय पुलिस बल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस किसानों के साथ-साथ चलेगी। इसके चलते भोजपुर, निवाड़ी, मुरादनगर एवं गाजियाबाद पुलिस लाइंस से पुलिस बल की डिमांड की गई है। पीएसी के लिए भी एसएसपी को लिखा गया है।

सीओ ने बताया कि जाम के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया जा सकता है। बता दें कि गन्ना मूल्य को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रदेश व्यापी हाईवे जाम का एलान कर रखा है। इसके चलते मोदीनगर में सोमवार को हाईवे जाम करने की भाकियू नेेताओं ने तैयारी कर ली है।


भाकियू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र नेहरा ने बताया कि मुरादनगर और रजापुर ब्लाक से जुड़े गांव के किसान ट्रैक्टर ट्राली के जरिए सुबह 10:30 सीकरी पेट्रोल पंप, भोजपुर ब्लाक के गदाना और शाहजहांपुर, बखरवा, मछरी आदि गांव से किसान हापुड़ रोड रजवाहे पर पह सभी स्थानों से एकत्र किसान पैदल मार्च कर कोतवाली के समीप पहुंचे और उसके बाद कोतवाली या मोदी शुगर मिल के पास जाम लगाने कव निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed