फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers declare that they will not sell their land for less than Rs 50 crore

Delhi NCR News: किसानों का एलान, 50 करोड़ से कम में नहीं बेचेंगे जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
पंचायतनुमा बैठक में ग्रामीणों ने प्लॉट स्मार्ट विलेज योजना को लागू करवाने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली देहात मोर्चा की बैठक में किसानों और 36 बिरादरी के ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी कृषि भूमि किसी भी कीमत पर 50 करोड़ रुपये प्रति एकड़ से कम पर नहीं बेचेंगे। पंडवाला कलां, दौलतपुर और हसनपुर गांव में आयोजित पंचायतनुमा बैठक में ग्रामीणों ने प्लॉट स्मार्ट विलेज योजना को लागू करवाने की मांग दोहराई और एक बीघा जमीन बचाने की शपथ भी ली।
मोर्चा के संस्थापक राजीव यादव ने कहा कि जब तक दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय नहीं किया जाता, तब तक एक इंच जमीन का भी अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर चारों जिलों के डीसी रेवेन्यू के माध्यम से सरकार को चेतावनी ज्ञापन भी दिया जा चुका है। मोर्चा के संस्थापक सदस्य दिलबाग सिंह ने सरकार और डीडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें बाहरी लोगों को बसाने की चिंता है, जबकि देहात के किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों की कोई परवाह नहीं है। वहीं, रोहताश राणा ने कहा कि अगर किसान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़िया स्लम में रहने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उचित मुआवजा और गांवों के अधिकारों की रक्षा किए बिना भूमि अधिग्रहण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान यह भी तय हुआ कि गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलाकर किसानों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस मौके पर सुभाष यादव, जगदीश यादव, बृजेंद्र सिंह, आशुतोष यादव, आकाश यादव, रोहताश यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed