NH-58 पर किसानों का हल्लाबोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने एनएच-58 जाम कर दिया है।
मोदीनगर में जुटे किसानों ने हाईवे जाम किया तो मुरादनगर में भी किसानों ने गंगनहर रूट को पूरी तरह जाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अगर किसानों की मांग नहीं पूरी हुई तो वे रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर सकते हैं।
वहीं, नोएडा में भी किसानों का गुस्सा भड़कने के आसार हैं। हालांकि उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। अगर किसान सड़क पर उतरते हैं तो धारा 144 लागू होने के चलते उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
फिलहाल, गाजियाबाद और इससे सटे इलाके में किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा है।
ताला तोड़ने के विरोध में गेट पर करेंगे वेल्डिंग
किसानों ने आंदोलन का ऐलान पहले ही कर रखा था इसलिए प्रशासन ने हर तरह की स्थिति से पिटने की पूरी तैयारी कर ली है। किसानों के प्रदर्शन के ऐलान पर प्रशासन भी फ्रंटफुट पर आ गया है।
सूत्रों के अनुसार, भाकियू नेताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन में शामिल होने के लिए एकजुट किया है। मोदीनगर में शुगर मिल गेट पर धरना देने के अलावा किसानों ने हाइवे को जाम करने की रणनीति बनाई थी।
वहीं नोएडा में किसानों ने पिछले दिनों एक दफ्तर पर लगाए ताले को खोलने के विरोध में 22 अगस्त को गेट पर वेल्डिंग करने की घोषणा की है। भाकियू के जिलाध्यक्ष अजयपाल शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिल मालिकों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया था।