फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers appeal to free toll plaza live updates from all over in hindi farmers protest

टोल प्लाजा लाइव अपडेट: जानिए किस टोल प्लाजा पर क्या है स्थिति, कहां पर जाम कहां से निकलना आसान

Sat, 12 Dec 2020 03:28 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 12 Dec 2020 03:28 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में आज लगातार 17वें दिन आंदोलन जारी है। अपने आंदोलन को गति देते हुए किसानों ने शनिवार को देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया है। इसके तहत कई टोल प्लाजा तो फ्री हो गए हैं, वहीं कई जगह पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। लोग आज भी अपने वाहन के साथ टोल प्लाजा पर कैश की लाइन में लगे देखे जा रहे हैं। यहां पढ़ें किस टोल प्लाजा पर कैसी स्थिति है और कहां जाम से निकलना आसान है-

विज्ञापन
Farmers appeal to free toll plaza live updates from all over in hindi farmers protest
टोल प्लाजा अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद टोल प्लाजा पर आवागमन सामान्य
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन सामान्य है। यहां सुबह कुछ किसानों ने इनर रिंग रोड से आने की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फोर्स तैनात है।

आगरा में इनर रिंग रोड के रहन कलां टोल प्लाजा पर जाम
आगरा में इनर रिंग रोड के रहन कलां टोल प्लाजा पर कई लेन बंद है। इसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है। टोल पर पीएसी के जवान तैनात हैं।

लखनऊ-कानपुर हाइवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात
किसानों के प्रदर्शन को लेकर लखनऊ-कानपुर हाइवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है। अभी तक माहौल पूरी तरह से शांत है। वहीं कानपुर देहात स्थित बारा टोल प्लाजा फ्री नहीं हो सका। यहां भाकियू पदाधिकारी नहीं आए। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


महाराजगंज: छपवा टोल प्लाजा पर पुलिस की सतर्कता बढ़ी
किसानों के टोल प्लाजा घेराव के आह्वान का नौतनवां में कोई असर देखने को नहीं मिला। हर दिन की तरह शनिवार की सुबह भी स्थितियां सामान्य रहीं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपद्रवों से निपटने को लेकर नौतनवां क्षेत्र के छपवा टोल पर सीओ अजय सिंह चौहान व थानाध्यक्ष छोटेलाल के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि छपावा टोल पर किसानों द्वारा किसी तरह का आंदोलन या प्रदर्शन नहीं किया गया है। सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। कहीं से कानून व्यवस्था बिगड़ने न पाए इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही।

रुड़की: भगवानपुर में टोल प्लाजा पर हंगामा
किसान नेताओं ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रुड़की क्षेत्र के भगवानपुर में टोल प्लाजा पर हंगामा एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक किसानों ने टोल फ्री। रखा मौके पर अफरातफरी की स्थिति रही। भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा। हालांकि दोपहर करीब 1:30 बजे किसानों ने प्रशासन को अपनी मांगों के बाबत ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद टोल भी सुचारू कर दिया गया।

मुरादाबाद: इकरोटिया टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद दौरे के मद्देनजर किसानों को लेकर पुलिस अतिरिक्त सख्ती बरत रही है। इसके बावजूद किसान दिल्ली-बरेली हाईवे पर इकरोटिया टोल प्लाजा पहुंच गए और हंगामा किया। बाद में किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें हटाया।

'एनएचएआई के दिशानिर्देशों का होगा पालन'
फरीदाबाद टोल प्लाजा के शिफ्ट प्रभारी अजय गौड़ ने कहा कि यहां पुलिस तैनात है। अगर हमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कोई दिशानिर्देश मिलते हैं तो उनका पालन किया जाएगा।
 

झांसी: टोल नाकों पर बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस तैनात
किसान आंदोलन के चलते झांसी जिले की सीमा में आने वाले सभी टोल नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुबह से सभी छह टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यातायात सुचारु रूप से जारी है। किसानों की ओर से टोल नाकों पर आंदोलन जैसे अभी कोई संकेत नहीं दिए गए हैं। इसके बावजूद सतर्कता बरती जा रही है।

फरीदाबाद: तुमसरा टोल प्लाजा फ्री
पलवल और फरीदाबाद जिले में आने वाले छह टोल में से केवल दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे का तुमसरा टोल प्लाजा फ्री है। बाकी को अभी फ्री नहीं करवाया गया है, लेकिन वहां पुलिस की हलचल तेज हो गई है। फरीदाबाद में दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

लखनऊ: आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात
लखनऊ के आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स की तैनाती गई है। आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एसीपी काकोरी अर्चना सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात है।

मेरठ: सिवाया टोल प्लाजा को किया गया फ्री
मेरठ में कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सिवाया टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है। सुबह 11 से तीन बजे तक टोल प्लाजा फ्री रखा जाएगा। कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर धरना चल रहा है। वाहनों को बिना टोल दिए निकलवाया। भाकियू कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में मवि कलां टोल प्लाजा पर एकत्र हुए हैं ।

वाराणसी: डाफी टोल प्लाजा पर जवान तैनात
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 12 दिसंबर को देश के टोल प्लाजा और हाईवे को बाधित करने का ऐलान किया था। इसको देखते हुए वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर शनिवार की सुबह से ही पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसान गिरफ्तार
टोल प्लाजा को फ्री करने को लेकर किए गए एलान के मद्देजनर शनिवार सुबह ही आगरा मंडल में पुलिस की कड़ी चौकसी है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस की सख्त पहरा है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस तैनात है।

फरीदाबाद के टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात
आज फरीदाबाद के तमाम टोल प्लाजा पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया है कि शहर के सभी पांच टोल पर 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस बल के पास दंगा-रोधी साजोसामान भी हैं।

हरियाणा के केएमपी और केजीपी टोल फ्री नहीं
हरियाणा के केएमपी और केजीपी को टोल फ्री नहीं किया गया है। इन दोनों टोल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।  रेवाड़ी रोहतक हाईवे स्थित रेवाड़ी के गंगयचा टोल प्लाजा को भी फ्री नहीं किया गया है। मौके पर सीआरपीएफ और आरएफ तैनात हैं। 

हरियाणा के खटकड़ और बद्दोवाल टोल फ्री
जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल भी फ्री करवाए गए। मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टोल दिए निकाला गया। घरौंडा टोल पर भी किसानों ने धरना देकर टोल फ्री करवा दिया।
 

उत्तराखंड के भगवानपुर टोल प्लाजा पर कब्जा करेंगे किसान

हरिद्वार जिले के किसान आज भगवानपुर टोल प्लाजा पर कब्जा करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार को चेताने के लिए यात्रियों के लिए टोल प्लाजा फ्री कराएंगे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से तानाशाही रवैया अपनाते हुए तीनों तीन कृषि कानूनों को लागू किया गया है। इससे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा।

यूपी में फ्री नहीं हुए हैं टोल
आगरा टोल प्लाजा समेत यूपी के कई टोल प्लाजा पर नियमित रूप से वाहन चल रहे हैं। आगरा के एएसपी(पश्चिम) ने बताया कि इस रेंज में पांच प्रमुख टोल प्लाजा हैं और यहां हमें किसी किसान द्वारा टोल फ्री करने की कोई सूचना नहीं है। हम प्लाजा पर भी नजर रखे हुए हैं।  
 

कल रात से शंभु टोल प्लाजा फ्री
शंभु टोल प्लाजा के प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि कल रात 12 बजे से यह टोल फ्री हो गया है। कुछ किसान आए थे और यह उनके आंदोलन के समर्थन किया गया है। हमें अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है कि यह कब तक जारी रहेगा लेकिन किसान कह रहे हैं कि यह आज रात 12 बजे तक मुफ्त रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed