{"_id":"554b452b7876bee897076ffbbd4ab952","slug":"farmer-s-meeting-at-jantar-mantar-on-10-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अप्रैल को जंतर-मंतर पर लगेगी किसानों की पंचायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अप्रैल को जंतर-मंतर पर लगेगी किसानों की पंचायत
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में 10 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में जंतर-मंतर दिल्ली में एक महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें किसानों के हितों की रक्षा के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पास होने से सबसे ज्यादा नुकसान देश के उन किसानों को होगा, जिनके अन्न से देश चलता है।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के पास होने से जहां किसान बेकार हो जाएंगे, वहीं इनकी रोजी-रोटी का साधन भी छिन जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि किसानों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा, लेकिन आज तक देश का किसान ही सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।
विज्ञापन
क्योंकि किसान के पास खेतीबाड़ी के अलावा कुछ काम नहीं होता। उन्हाेंने आरक्षण पर कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण समाप्त कर आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो 10 अप्रैल को एक पंचायत कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस पंचायत में 10 से 15 प्रांतों के किसान नेता भाग लेंगे।