फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer movement: laborers says Government should accept the demand of Farmers 

काम से हाथ धो बैठे मजदूर चाहते हैं किसानों की बात मान ले सरकार

Tue, 08 Dec 2020 01:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer movement: laborers says Government should accept the demand of Farmers 
काम करते मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
टीकरी बॉर्डर के लेबर चौक पर काम करने वाले सैकड़ो मजदूर काम से हाथ धो बैठे हैं। वो माल ढुलाई का काम कर अपने परिवार का पेट पालते थे। लेकिन बॉर्डर पर किसानों की दस्तक से उनका काम धंधा चौपट हो गया है। पिछले 12 दिनों से उनके लिए दो जून की रोटी का बंदोबस्त करना मुश्किल है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह तो किसान आंदोलन के लंगर में खा लेते हैं। लेकिन पत्नी और बच्चों के लिए खाने का बंदोबस्त करना मुश्किल है। वो चाहते हैं कि सरकार किसानों की मांगे जल्द मान ले और इस आंदोलन को खत्म कराए।
विज्ञापन


लेबर चौक पर काम की तलाश में दिनभर बैठे रहते हैं मजदूर
  • टीकरी बॉर्डर पर सामान लोडिंग का काम करके दिनभर में 500 से 600 रुपया कमा लेता हूं। लॉकडाउन में अपने गांव चला गया था, जब सबकुछ फिर खुला तो पत्नी बच्चों को फिर दिल्ली ले आया, लेकिन किसान आंदोलन ने फिर काम छीन लिया - राधेश्याम, दिहाड़ी मजदूर
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सरकार तारीख पे तारीख बढ़ा रही है, इस किसान आंदोलन का कोई फैसला हो नहीं रहा है। लेकिन इसकी वजह से लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। हम यहां रोज सुबह से शाम तक आकर बैठते हैं, कि हो सकता है किसी को कोई काम हो तो वो हमें ले जाए - अशोक कुशवाहा, दिहाड़ी मजदूर
  • दस बारह दिन से किसान आंदोलन चल रहा है, अब तो सरकार इसका फैसला कर दे। हम लोग इसके चलते फिर से सड़क पर आ गए। त्योहारों पर काम अच्छा चल रहा था तो परिवार को साथ लेकर आ गए, अब समझ में नहीं आ रहा क्या करें - वृजेश, दिहाड़ी मजदूर
  • हम तो रोज कमाने खाने वाले लोग हैं, इसमें हम लोगों की क्या गलती है जो हम लोग इसमें पिस रहे हैं। सरकार इसका हल क्यों नहीं कर रही समझ में नहीं आ रहा है। - अशोक वर्मा, दिहाड़ी मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed