फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer Movement: Farmers from Amroha announced on Ghazipur border

किसान आंदोलन: बंजर छोड़ देंगे खेती, नहीं भरेंगे बिजली बिल और लोन

Thu, 10 Dec 2020 12:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Dec 2020 12:28 PM IST
सार

  • गाजीपुर बॉर्डर पर अमरोहा से आए किसानों ने किया एलान
  • बुधवार को दिए गए केंद्र सरकार के आश्वासन को भी ठुकराया

विज्ञापन
Farmer Movement: Farmers from Amroha announced on Ghazipur border
गाजीपुर सीमा पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : PTI

विस्तार

कृषि कानूनों को लेकर 14 दिन से गाजीपुर बार्डर पर धरने पर बैठे किसान बुधवार को खासे नाराज रहे। उन्होंने सरकार की ओर से आए प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि यदि तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया तो वह अपनी जमीन पर खेती करना छोड़ देंगे। उसे बंजर छोड़ दिया जाएगा। चेतावनी दी कि वह न तो बैंकों के लोन की किस्त जमा करेंगे और न ही बिजली के बिलों का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन


अमरोहा के धनौरा मंडी से आए 70 वर्षीय किसान जसवंत ने बताया कि 1947 में बंटवारे के बाद उन्हें पंजाब में लाकर बसाया गया था, लेकिन 1960 में वह पंजाब से यूपी के अमरोहा में शिफ्ट हो गए। पहले ही किसान परेशान था। अब सरकार के नए कानूनों से उसकी कमर टूट जाएगी। हिदायत दी कि अब वह उतनी ही खेती करेंगे कि जिससे उनके परिवार का गुजारा हो जाए और बाकी को बंजर छोड़ देंगे। अमरोहा से ही आए झोंडा सिंह (75) ने केंद्र पर पूंजीपतियों से मिले होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपना घर छोड़कर बार्डर पर पड़े हुए हैं। शायद सरकार उनकी नहीं सुनने वाली है। हापुड़ के अजराड़ा से आए किसान सुलेमान ने बताया कि बीज, कीटनाशक, खेती के उपकरण इतने महंगे हैं कि पहले ही औसत नहीं आ रहा है। नए कानूनों से तो वे बर्बाद ही हो जाएंगे। केंद्र सरकार चाहे कोई भी रही हो सभी ने अपने-अपने हित साधकर किसानों को धोखा दिया है। अब बिना कानून वापस कराए वह दिल्ली से नहीं जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed