{"_id":"4fee42d70aae926418e27491344c973f","slug":"farmer-mla-s-private-secretary-hanging-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से मिलने के लिए लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान से मिलने के लिए लगा ली फांसी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगपुरा क्षेत्र के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के पूर्व निजी सचिव धरमपाल (50) ने सोमवार सुबह फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन
सुइसाइड नोट में उसने भगवान के घर जाने की बात लिखी है। जांच में पता चला कि वह डिप्रेशन में था। सनलाइट कॉलोनी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह 9:15 बजे हरिनगर आश्रम इलाके में एक शख्स के फांसी लगाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा रखी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। उसकी पहचान धरमपाल (50) के रूप में हुई। मूल रूप से वह गांव गुरछाम परावा, जिला गोंडा (यूपी) का रहने वाला था। जांच में पता चला कि काफी समय पहले डिप्रेशन की बीमारी होने के बाद उसने विधायक के निजी सचिव के पद को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
उसके बाद से ही उसका इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि सुइसाइड नोट से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका है कि डिप्रेशन की वजह से ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने धरमपाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन