फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer dies after being crushed under tractor-trolley laden with sugarcane in Bulandshahr

कार को बचाने के दौरान टकराए ट्रैक्टर: अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई गन्ने से लदी ट्रॉली; दबने से किसान की मौत

Sat, 07 Dec 2024 05:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक कार को बचाने के चक्कर में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmer dies after being crushed under tractor-trolley laden with sugarcane in Bulandshahr
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहिखेड़ा निवासी ललित शर्मा (45) शुक्रवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर अनामिका शुगर मिल जा रहे थे। रास्ते में औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना के पास ऑल्टो कार को बचाने के प्रयास में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत हो गई। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस दौरान ललित शर्मा की नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, कार सवार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठरी कलां निवासी पंकज कुमार और धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ऑल्टो सवार घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे होने की सूचना पर पुलिस ने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर राहत कार्य शुरू कराया। जेसीबी की मदद से ललित शर्मा के शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed