फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth will get employment if INLD government comes: Arjun Chautala

इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार: अर्जुन चौटाला

Wed, 17 Jan 2024 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth will get employment if INLD government comes: Arjun Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित जिला इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं युवा राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोजगार देने में देश में आखिरी पायदान पर है। 38 प्रतिशत एमबीए-बीबीए उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं हरियाणा में बेरोजगार घूम रहे हैं। इनेलो की सरकार बनने पर सबसे पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार मुहैया कराना होगी।


अर्जुन चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवाओं की लड़ाई लड़ने के लिए इनेलो पूरी तरह से एकजुट है। इसलिए आगामी 21 जनवरी को कैथल में प्रदेश स्तरीय युवा न्याय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए वह खुद प्रदेश के हर जिले में जाकर युवाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। उनकी सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन जहां 7500 रुपये की जाएगी। वहीं, हर घर में एक सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। इस अवसर पर युवा इनेलो के जिला प्रभारी नीरज , जिला इनेलो के अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष देवेंद्र तेवतिया, महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, राजा नाहर सिंह के वंशज एवं इनेलो नेता सुनील तेवतिया, बच्चू सिंह तेवतिया, वरिष्ठ नेता विष्णु सूद, राजीव शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed