{"_id":"6ace7dcaf3007330360f5d95","slug":"young-people-should-understand-their-interests-and-aptitudes-before-choosing-a-career-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82614-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॅरिअर चुनने से पहले अपनी रुचि और योग्यता को समझें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॅरिअर चुनने से पहले अपनी रुचि और योग्यता को समझें युवा
विज्ञापन
कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और कॅरिअर के सही विकल्प चुनने में मदद करने के लिए मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल विकास, सरकारी योजनाओं और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि कॅरिअर का चुनाव करते समय अपनी रुचि और योग्यता को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने रोजगार के विभिन्न विकल्पों, कौशल विकास कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। सत्र में रोजगार संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में भी बताया गया। इनके माध्यम से युवा नौकरी के अवसरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र, एनसीएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत एमसीसी बड़खल की यंग प्रोफेशनल स्नेहा अडलक्खा और जिला एमएसएमई केंद्र के इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ऑफिसर भूषण कुमार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।