{"_id":"6a7619f40425b64522062e77","slug":"young-man-living-at-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76888-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पत्नी ने पुलिस को दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-35-37 स्थित पावर हाउस कॉलोनी में बृहस्पतिवार को ससुराल में रह रहे 26 साल के युवक शक्ति सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे शक्ति सिंह ने खाना खाया था। इसके बाद शाम करीब चार बजे परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। वह ससुराल में रहता था। उन्हें बताया गया कि शक्ति सिंह ने पैंट की बेल्ट से फंदा लगाया था लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उनका कहना है कि पत्नी पहले ही शव को फंदे से उतार चुकी थी।
भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई पर किसी प्रकार का आर्थिक, पारिवारिक या अन्य दबाव नहीं था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि शक्ति सिंह के गले पर फंदे का कोई स्पष्ट निशान भी नहीं था। इसी आधार पर परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।