{"_id":"60d9f0728ebc3ecd026e9854","slug":"young-man-dies-after-falling-from-third-floor-trying-to-escape-from-neighbor-dog-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पड़ोसी के कुत्ते से बचने के चक्कर में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पड़ोसी के कुत्ते से बचने के चक्कर में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Mon, 28 Jun 2021 09:23 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, फरीदाबाद
पीटीआई, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:23 PM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद की अचीवर्स सोसायटी में गिरीश माथुर का परिवार छठी मंजिल पर रहता है और उनका बेटा समीर माथुर (40) रविवार को किसी काम से बाहर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद स्थित सैनिक कॉलोनी में पड़ोसी के पालतु कुत्ते से बचने के चक्कर में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद की अचीवर्स सोसायटी में गिरीश माथुर का परिवार छठी मंजिल पर रहता है और उनका बेटा समीर माथुर (40) रविवार को किसी काम से बाहर जा रहा था।
प्रवक्ता के अनुसार समीर माथुर सीढिय़ों से उतर रहा था और जब वह चौथी मंजिल पर पहुंचा तो वहां रहने वाले संजीव भदौरिया का जर्मन शैफर्ड कुत्ता उसके पीछे पड़ गया। समीर कुत्ते से बचने के लिए नीचे की तरफ भागा।
संजीव भदौरिया का कहना है कि कुत्ते से बचने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण समीर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इसमें उसे काफी चोटें लगीं। उसे इलाज के लिए नजदीक के एशियन अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने गिरीश माथुर की शिकायत पर संजीव भदौरिया के खिलाफ लापरवाही की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।