{"_id":"6882891cd9b2ffc70a08c19a","slug":"you-will-have-to-wait-to-go-to-uttar-pradesh-via-manjhawali-yamuna-bridge-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47796-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंझावली यमुना पुल के रास्ते उत्तरप्रदेश जाने के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंझावली यमुना पुल के रास्ते उत्तरप्रदेश जाने के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
हरियाणा में दो वर्ष पहले काम हो चुका है पूरा, यूपी में जल्द शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। मंझावली यमुना पुल का निर्माण कार्य हरियाणा की सीमा में दो वर्ष पहले ही पूरा हो चुका है । उत्तरप्रदेश की सीमा में अभी फसलें खड़ी हैं। ऐसे में मंझावली यमुना पुल के रास्ते उत्तरप्रदेश जाने का सपना पूरा होने में अभी समय लगेगा।
पुल के निर्माण के बाद लाखों लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी, क्योंकि लोगों को नोएडा जाने के लिए दिल्ली के रास्ते घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। फिलहाल वाहन चालक मंझावली यमुना पुल के रास्ते आवागमन के लिए यूपी की सीमा में खाली पड़े खेतों का प्रयोग कर रहे हैं। इन दिनों बरसात के मौसम के चलते खेतों का प्रयोग करना खतरों से भरा हुआ है।
हरियाणा की सीमा में कार्य शत प्रतिशत पूरा
हरियाणा की सीमा में पुल व रास्ते का निर्माण कार्य लगभग दो वर्ष पहले पूरा हो चुका है। अब निर्माण कार्यों को लेकर यूपी की बारी है। अभी तक फंड की कमी के चलते कार्यों में रुकावट आ रही थी। अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस मामले को लेकर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता का कहना है कि किसानों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है, जल्द प्रक्रिया के खत्म होते ही रास्ते का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।