{"_id":"67c758f0ec815e3183041ef8","slug":"yogitas-palanquin-was-lifted-by-helicopterdiscussion-in-the-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39323-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हेलीकॉप्टर से उठी योगिता की डोली....गांव में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हेलीकॉप्टर से उठी योगिता की डोली....गांव में चर्चा
विज्ञापन
बुढ़ैना गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा
दुल्हन की विदाई और बिना दहेज की शादी ने पेश की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के बुढ़ैना गांव में रवि अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से विदा कर अपने घर ले आए। इस समय यह शादी काफी चर्चा में बनी हुई है। रवि ने बिना दहेज लिए सादगी से योगिता से शादी रचाई। हेलीकॉप्टर की गूंज सुनते ही गांव और आसपास के हजारों लोग इस अनोखी विदाई को देखने के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़े और पूरे गांव में विदाई की चर्चा है।
दहेज न लेकर समाज को दिया अच्छा संदेश
नरेश नंबरदार ने छोटे भाई रवि की शादी में समाज को एक संदेश दिया। उन्होंने परंपरा के नाम पर सिर्फ एक रुपया और एक नारियल लेकर लोगों को बताया कि शादी बिना दहेज भी सम्मानपूर्वक की जा सकती है। नरेश ने कहा कि शादी सादगी और सम्मान से भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि वे भाई के लिए एक संस्कारी और साधारण परिवार की बेटी को बहू बनाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने योगिता से रिश्ता तय किया। शादी के बाद जब हेलीकॉप्टर गांव के पास उतरा तो वहां लोग इकट्ठे हो गए। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह पहली बार था जब गांव में हेलीकॉप्टर उतरा, जिससे लोग काफी उत्साहित थे।
शादी में शहर के गणमान्य लोग भी हुए शामिल
इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि शहर और गांव के कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हुए। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अगर समाज में ऐसी सोच विकसित हो जाए तो दहेज प्रथा जैसी कुरीति को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। रवि और योगिता की इस शादी ने समाज में एक मिसाल पेश की है। यह न सिर्फ हेलीकॉप्टर से विदाई के लिए, बल्कि दहेज प्रथा के खिलाफ उठाए गए कदम के लिए भी हमेशा याद रखी जाएगी।