फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yamuna Expressway will be connected to Manjhawali bridge, 50 thousand people will get benefit.

Faridabad News: मंझावली पुल से कनेक्ट होगा यमुना एक्सप्रेस वे, 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Sat, 16 Dec 2023 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway will be connected to Manjhawali bridge, 50 thousand people will get benefit.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। यमुना पर बनाए जा रहे मंझावली पुल का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा है। नोएडा क्षेत्र में इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके बाद पुल को 30 मार्च तक लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे नोएडा-फरीदाबाद के बीच की दूरी 20 मिनट में सिमट जाएगी और दोनों जिलों के 50 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए गांव मंझावली में यमुना नदी पर पुल बनाने का काम किया जा रहा है। यह परियोजना फरीदाबाद के सबसे देरी से चल रहे प्रोजेक्ट में शामिल है। परियोजना के तहत पुल का निर्माण करने के लिए 8 साल पहले आधारशिला रखी गई थी, लेकिन अभी तक केवल पुल बनकर तैयार हुआ है। पुल को जोड़ने वाली अप्रोच रोड का काम अधूरा है। पहले ही निर्माण कार्य के लिए तय की गई छह डेडलाइन मिस हो गई हैं और अब सात डेडलाइन भी मिस होने को है। हालांकि लोक निर्माण विभाग अधिकारियों का दावा है कि मार्च तक पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरु कर दी जाएगी। इसके लिए बनाई जा रही अप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 30 मार्च को इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना पर एक नजर

फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत गांव मंझावली में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा चार लेन पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पुल के निर्माण में 122 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, पुल से फरीदाबाद शहर को जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी व यूपी की सीमा में लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। पुल से फरीदाबाद शहर की तरफ आने वाले सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। गांव मंझावली व चिरसी में बाईपास सड़क का भी निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ नोएडा क्षेत्र में गांव अट्टा के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने को काम चल रहा है। इसके मार्च तक पूरा होने का दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल पहले हुआ था शिलान्यास

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 15 अगस्त 2014 में चार लेन पुल की आधारशिला रखी थी। डिजाइन व प्रस्ताव आदि मंजूर होने के बाद फरवरी 2018 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय पुल का काम पूरा करने के लिए दिसंबर 2019 की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो गया। अब इसे मार्च 2024 में लोगों की आवाजाही शुरु करने की बात कही गई है।

वर्जन
मंझावली पुल को निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इसे जोड़ने वाली अप्रोच रोड का निर्माण कार्ख्चल रहा है। मार्च में पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। - प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed