फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wrestlers will show their strength in the two day district level wrestling competition

Faridabad News: दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान दिखाएंगे दमखम

Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers will show their strength in the two day district level wrestling competition
दो जून से सेक्टर 12 खेल परिसर में किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेल विभाग की ओर से दो जून से दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें 17, 21 व वरिष्ठ आयुवर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे। इसमें विजेता पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार व केसरी दंगल में हिस्सा लेंगे।
जिला स्तरीय अखाड़ा, कुमार और केसरी दंगल का आयोजन सेक्टर 12 खेल परिसर में 2 से चार जून के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसमें अंडर 17 आयुवर्ग (जनवरी 2008) में न्यूनतम 41 किलोग्राम व अधिकतम 110 किलोग्राम के पहलवान हिस्सा ले सकेंगे। जबकि 21 आयुवर्ग (जनवरी 2004) व वरिष्ठ श्रेणी में 57 से 125 किलोग्राम तक के पहलवान हिस्सा ले सकेंगे। पुरुष वर्ग हेतु फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के मुकाबले होंगे। इसमें प्रशिक्षण केंद्र, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्रों, शिक्षण संस्थाओं और कर्मचारी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले पहलवान को आवासीय प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, वाहन लाइसेंस, पासपोर्ट व बैंक खाते की कॉपी दिखानी होगी।
विज्ञापन

इसमें विजेता पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा और कुमार व केसरी दंगल (पुरुष तथा महिला) का आयोजन पंचकुला में 10 से 13 जून तक आयोजित किया जाएगा।
वर्जन
मुख्यालय से प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जून के प्रथम सप्ताह में दो दिवसीय मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरकारी व गैर सरकारी अखाड़े में अभ्यास करने वाला कोई भी पहलवान हिस्सा ले सकेगा।- पवन सैनी, कोच, खेल नर्सरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article