{"_id":"6832121f436a2995e20753eb","slug":"work-on-building-a-bridge-over-the-agra-canal-on-the-faridabad-kmp-expressway-begins-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-43917-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद-केएमपी एक्सप्रेसवे पर आगरा नहर पर पुल बनाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद-केएमपी एक्सप्रेसवे पर आगरा नहर पर पुल बनाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
डीएनडी से मीठापुर तक नौ किलोमीटर में बन रहा एलिवेटेड रोड, आगरा नहर के दोनों ओर पिलर्स पर रखे जाएंगे गर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे के मीठापुर से डीएनडी तक के सेक्शन पर एलिवेटेड रोड और पुल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस सेक्शन पर लंबे समय से प्रतिक्षित आगरा नहर पर पुल बनाने का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस पुल को बनाने के लिए आगरा नहर के बीच में कोई भी पिलर नहीं रखा गया है। पुल के दोनों ओर पिलर्स से बेस बनाकर गर्डर रखने की तैयारी की जा रही है।
दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) से गुरुग्राम के सोहना तक 59 किलोमीटर के फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) में 50 किलोमीटर का कार्य अक्तूबर-2024 में पूरा हो गया था। इसके बाद से मीठापुर से डीएनडी पुल तक 9 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड का कार्य चल रहा है। पल्ला, कालिंदी कुंज, शाहीन बाग, ओखला के पास दिल्ली में तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। इस 9 किलोमीटर के सेक्शन में कालिंदी कुंज के निकट जैतपुर क्षेत्र में आगरा नहर के ऊपर से भी यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे गुजरेगा। वर्तमान में पुल के दोनों ओर पिलर्स खड़े हैं। आगरा नहर पर कार्य करने के लिए यूपी सिंचाई विभाग से ब्लॉक (कार्य के लिए समय) लिया गया है। पिलर्स के सपोर्ट में मशीनों को लगाया गया है। इसके बाद दोनों पिलर्स के बीच में सपोर्ट देकर गर्डर रखे जाएंगे।
-- -
नहर में नहीं बनाया गया पिलर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से शुरू में आगरा नहर में पिलर्स बनाने के लिए जो योजना बनाई गई थी। उसमें आगरा नहर में पिलर बनाकर पुल बनाने का प्रस्ताव था। इसके लिए एनएचएआई ने यूपी सिंचाई विभाग से नहर में एक पिलर बनाने का प्रस्ताव दिया था। यूपी सिंचाई विभाग ने इस प्रस्ताव को नकार दिया था। इस कारण नहर में पिलर नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
नहर के दोनों ओर बनाए गए चौड़े पिलर
यूपी सिंचाई विभाग के इनकार के बाद एनएचएआई की ओर से दोबारा से पुल की इंजीनियरिंग में बदलाव किया गया। इसके बाद आगरा नहर के दोनों किनारों पर चौड़े पिलर्स बनाए गए हैं। यहां पर अब सीधे दोनों पिलर के बीच गर्डर कैप और गर्डर रखकर पुल काे ले जाया जाएगा। इस स्थान पर लगभग 35 मीटर के आसपास गर्डर रखकर पुल बनाया जा रहा है।
-- -
फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आगरा नहर पर पुल बनाने का कार्य जारी है। इसे जल्द तैयार करने के साथ-साथ मीठापुर से डीएनडी के 9 किलोमीटर के सेक्शन को बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे को समय से पूरा कर लोगों की मुंबई तक यात्रा सुगम हो जाएगी। - धीरज सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई