फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman sarpanch husband slaps doctor in Faridabad blood comes out from ear

पत्नी के नाम पर दबंगई: 'मैं सरपंच का पति हूं और तू मेरा फोन नहीं उठाता', डॉक्टर से कहा और मारे थप्पड़

Tue, 05 Sep 2023 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 08:14 PM IST
सार

राजेश ने विरोध करते हुए डायल नंबर 112 को सूचना दी तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है, तुझे नौकरी करना सीखा दूंगा। 

विज्ञापन
Woman sarpanch husband slaps doctor in Faridabad blood comes out from ear
सरपंच के पति ने डॉक्टर को मारे थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में नेताओं की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला लालपुर गांव से सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने डॉक्टर द्वारा उसका फोन नहीं उठाने पर यह कह कर थप्पड़ जड़ दिए की, मैं सरपंच का पति हूं और तू मेरा फोन नहीं उठाता। 

विज्ञापन

आरोपी ने डॉक्टर को इतना मारा की उसके कान से खून बहने लगा। पीड़ित की शिकायत पर थाना भूपानी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी पशु चिकित्सक है। रविवार की सुबह यमुना नदी किनारे बसे लालपुर गांव में एक भैंस के इलाज करने मोटर साइकिल पर निकले थे। रास्ते में ललित चौहान मिल गया और उसने पीड़ित की मोटरसाइकिल रुकवा ली। 

विज्ञापन

आरोप है कि ललित ने डॉक्टर से कहा कि मैं सरपंच पति हूं और तू मेरा फोन नहीं उठाता। इस पर डॉक्टर ने तर्क दिया कि हो सकता है कि वह उस समय कुछ काम कर रहा होगा या फोन की आवाज नहीं सुनाई दी होगी। इतना कहने के बाद ललित आग बबूला हो गया और पीड़ित को गाली देने लगा। इतना ही नहीं उसने डॉक्टर को पांच थप्पड़ भी जड़ दिए, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। 

राजेश ने विरोध करते हुए डायल नंबर 112 को सूचना दी तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है, तुझे नौकरी करना सीखा दूंगा। इतना करने के बाद ललित ने बेइज्जत कर उसे जाने को कहा। वहीं, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed