फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman lost 9 lakh 68 thousand 653 rupees for getting 811 rupees back by calling customer care

छोटी सी चूक ने लगाया चूना: महिला ने 811 के चक्कर में गंवाए नौ लाख 68 हजार 653 रुपये, खबर पढ़ आप रहें सावधान

Sat, 29 Jul 2023 06:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 06:26 PM IST
सार

ऑनलाइन त्वचा संबंधी उत्पाद नहीं आने पर कस्टमर केयर से महिना ने की बात। आरोपी ने महिला के फोटो को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देकर निकाल लिए रुपये। 

विज्ञापन
Woman lost 9 lakh 68 thousand 653 rupees for getting 811 rupees back by calling customer care
महिला हुई ठगी का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला को ऑनलाइन त्वचा संबंधी सामान खरीदाना भारी पड़ गया। महिला ने ऑनलाइन 811 रुपये का सामान मंगाया था, लेकिन नहीं मिला। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने एक एप मोबाइल पर डाउनलोड़ करवा लिया। इसके बाद मोबाइल से फोटो समेत अन्य जानकारी ले ली। आरोपी महिला को धमकी दी कि उसकी फोटो को अश्लील बनाकर वायरल कर देगा और 9,68,653 रुपये ठग लिए। थाना साइबर बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर तीन निवासी महिला बताया कि सात जून को ओजिवा कंपनी से स्किन प्रोडक्ट मंगवाया था, जो नहीं मिला। उसने ऑनलाइन कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर लेकर कर्मचारी से बात की। उसने आश्वासन दिया कि 811 रुपये उसके खाते में वापस भेज दिए जाएंगे। आरोपी ने पीड़िता से प्ले स्टोर से रस्टडस्क एप डाउनलोड करावा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टमर केयर ने महिला से एप की आईडी को मांगा, जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया। आरोपी ने पीड़ित महिला को खाते का बैलेंस चेक करने के लिए एक नंबर बताया। महिला ने उक्त नंबर को डायल किया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। 811 रुपये नहीं मिलने पर दोबारा से कस्टमर केयर को फोन किया। 

विज्ञापन

कुछ देर बाद एक एसएमएस आया, जिसमें खाते से 96,430 रुपये सोनू प्रजापति के खाते में पैसे जाने के बारे में जानकारी मिली। कस्टमर केयर को फोन किया तो उसने कहा कि पैसे गलती से चले गए हैं वापस आ जाएंगे। पैसे वापस के लिए उन्होंने दोबारा से एप की आईडी को मांगा, जिसे महिला देने से मना कर दिया। 

इस पर कस्टमर केयर ने धमकी देते हुए कहा कि मोबाइल का सारा डाटा उसके पास है। फोटो को न्यूड करके वायरल करने की धमकी दी। इस पर महिला ने आरोपी को आईडी बता दी। आरोपी ने कई बार में 9,68,653 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed