{"_id":"660fdd530eea9bb32a028fa7","slug":"woman-lost-14-5-lakh-rs-while-trying-to-make-profit-in-share-market-in-ballabhgarh-2024-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगों के लालच में न आना: एनसीआर में महिला से 14 लाख की ठगी, पहले भेजा मैसेज... अकाउंट भी खोला; ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों के लालच में न आना: एनसीआर में महिला से 14 लाख की ठगी, पहले भेजा मैसेज... अकाउंट भी खोला; ऐसे बनाया शिकार
Fri, 05 Apr 2024 04:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ में शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के चक्कर में ठगों ने एक महिला से 14 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने मुनाफे के नाम पर महिला को पहले डेढ़ लाख रुपये देकर लालच में फसाया। इसके बाद ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के चक्कर में महिला ने साढ़े 14 लाख रुपये गवां दिए। महिला ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख मुनाफा कमाने के लिए पैसे लगा दिए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फेसबुक पर आया मैसेज
सेक्टर 7 सी निवासी सोमिमा मैत्र ने बताया कि एक फरवरी को वह घर पर बैठकर फेसबुक को देख रही थी। तभी उनके फेसबुक पर विज्ञापन आया कि शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। महिला ने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक किया और व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। कुछ दिनों तक ग्रुप में जुड़ कर मुनाफा कमाने के बारे में सिखा।
विज्ञापन
सबसे पहले खोला अकाउंट
11 फरवरी को उनका शेयर खरीदने के लिए साइबर ठग ने खाता बना दिया। खाते में महिला ने सबसे पहले 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद शेयर मार्केट में पैसे लगाते ही उनके खाते में पैसे बढ़ गए। जिसके चलते 16 फरवरी को महिला ने खाते से मुनाफा होने पर 60 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद उन्होंने दोबारा से और ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
लालच देकर बनाया ठगी का शिकार
27 फरवरी को मुनाफे के एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने छह लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाने के लिए व्हाट्सअप खाते में ट्रांसफर कर दिए। 18 मार्च को महिला खाते से सात लाख रुपये निकालने की कोशिश कर रही थी, तो उनके खाते से पैसे नहीं निकले। पैसे बढ़ने के दौरान उनके पास दूसरा लिंक आया। उस लिंक पर क्लिक करने पर वह दूसरे ग्रुप में जुड़ गई।
दूसरे ग्रुप में जुड़ने के बाद महिला ने शेयर मार्केट में करीब आठ लाख 63 हजार रुपये और लगा दिए लेकिन जब महिला ने दोनों ग्रुप वाले खातों से पैसे निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकाल पाई। उनके साथ शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर 14 लाख 83400 रुपये की ठगी हो गई। महिला को मुनाफे के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये मिले।