फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman loses fingers on both hands while working on machine

Faridabad News: मशीन पर काम करते समय महिला की दोनों हाथों की उंगलियां कटीं

Sat, 22 Aug 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman loses fingers on both hands while working on machine
वर्कशॉप मालिक और ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गौंछी स्थित एक वर्कशॉप में प्रेस मशीन पर काम करते समय महिला के दोनों हाथों की चार-चार उंगलियां कट गईं। शिकायत पर पुलिस ने वर्कशॉप मालिक पवन कुमार और ठेकेदार कृष्णा राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौंछी निवासी 45 वर्षीय जयवंता वाईके इंडस्ट्रियल, गोला चौक, जीवन नगर गौंछी स्थित वर्कशॉप में करीब एक साल से हेल्पर के तौर पर काम कर रही थी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वर्कशॉप मालिक पवन कुमार और ठेकेदार कृष्णा राय ने उसे जबरदस्ती प्रेस मशीन पर बैठाकर काम करने के लिए कहा, उसने दोनों को बताया कि उसे मशीन चलानी नहीं आती। इसके बावजूद उससे मशीन पर काम कराया गया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, मशीन चलाने के दौरान उसके दोनों हाथ मशीन में आ गए और दोनों हाथों की चार-चार उंगलियां कट गईं। घायल अवस्था में उसे बीके अस्पताल ले जाया गया। बाद में उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया। इसके बाद पुलिस टीम 20 अगस्त को सफदरजंग अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि मालिक और ठेकेदार ने उसकी असमर्थता बताने के बावजूद जबरदस्ती प्रेस मशीन पर काम कराया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed