फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman Four-year-old son being brutally beaten up in illegal relations in palwal

बर्बरता की हदें पार: प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने 4 साल के बेटे को दी खौफनाक यातनाएं, देख सिहर उठे डॉक्टर

Mon, 05 Sep 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Sep 2022 09:37 AM IST
सार

महिला ने प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे चार साल के बेटे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में बच्चे का उपचार चल रहा। पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। महिला तीन साल से पति से अलग रह रही थी। डेढ़ माह पहले महिला ने बच्चे की कस्टडी ली थी।

विज्ञापन
Woman Four-year-old son being brutally beaten up in illegal relations in palwal
अस्पताल में उपचाराधीन मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में पति से अलग रह रही महिला ने प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे चार वर्षीय बेटे को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। महिला ने डेढ़ माह पहले ही अदालत के जरिये बच्चे की कस्टडी ली थी। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को अंदरूनी चोटें भी मारी गई हैं, जिससे उसकी किडनी में सूजन बताई गई है।
विज्ञापन


बच्चे को उपचार के लिए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शहर थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर महिला सहित छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह के अनुसार गांव धौलागढ़ निवासी धीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि साल 2015 में उसकी शादी गांव रोनीजा निवासी डिंपल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी वंश व बेटे चिराग को जन्म दिया। बेटे चिराग के छह माह के होने पर डिंपल झगड़ा कर बेटी वंश को अपने साथ लेकर मायके चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुशी से अपने बेटे का लालन-पालन कर रहा था तो डिंपल ने अदालत में केस कर चिराग की कस्टडी ले ली। अदालत में आदेश पर बीती 13 जुलाई को डिंपल को चिराग की कस्टडी दे दी गई। शिकायत में कहा गया कि डिंपल के रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट निवासी सुभाष से अवैध संबंध है। वह सेक्टर छह स्थित एसआरएस के फ्लैट में अपने प्रेमी के साथ रहती है। वहीं पर बेटी व बेटे को भी रखती है। डिंपल की मां पूनम उर्फ पुष्पा, भाई प्रदीप, जीजा योगेश, बहन ऋतु भी उसका साथ देते हैं। 
 

धीर सिंह ने कहा कि बीती 30 अगस्त को उसके पास बहनोई बबलू का फोन आया है कि चिराग को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मौके पर पहुंचा तो चिराग बेहोशी की हालत में था। उसकी छाती, पेट, मुंह, हाथ व पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके पर डिंपल, उसका भाई प्रदीप व प्रेमी का एक साथी मौजूद थे। 

उसने पूछा तो बच्चे को खेल के दौरान चोट लगना बताया। कुछ देर बाद तीनों मौके से फरार हो गए। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। धीर सिंह का आरोप है कि बेटा चिराग डिंपल व सुभाष के प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रजी थी। 

मारपीट के बाद पड़ोसियों के दबाव में बच्चे को अपने जीजा योगेश जोकि झोलाछाप डॉक्टर है के पास ले गए। योगेश ने भी इसकी सूचना उसे नहीं दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed