फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband arrested

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband arrested
फरीदाबाद। एनआईटी-चार स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी (23) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्जकर, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी एसजीएम नगर निवासी राजू ने पुलिस को बताया है कि बहन लक्ष्मी की शादी आदर्श कॉलोनी निवासी सोनू के साथ पिछले साल नवंबर में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। राजू का आरोप है कि सोनू व उसकी मां लक्ष्मी विवाह के बाद से ही दहेज की मांग करते थे। यह मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। लक्ष्मी ने यह बात अपने भाई को बताई थी। राजू के अनुसार कुछ दिन पहले वह अपनी बहन को ससुराल से लेकर आ गया। लेकिन ससुरालियों ने मारपीट आदि नहीं करने का आश्वासन देकर उसे दोबारा ससुराल ले गया। शनिवार को सूचना आई कि लक्ष्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सभी मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लक्ष्मी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके गले में फंदा था। एसजीएम नगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर, परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चलेगा कि लक्ष्मी ने आत्महत्या की या ससुराल वालों ने उसकी हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed