{"_id":"6a721cafe8e6d8b079066489","slug":"woman-dies-after-suffering-electric-shock-while-operating-motor-in-the-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76638-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश में मोटर चलाते समय लगा करंट, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश में मोटर चलाते समय लगा करंट, महिला की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के गांव गौंछी में बारिश के दौरान घर में पानी भरने के लिए मोटर चलाने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रोशन खातून (30) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लगातार बारिश के कारण मोटर में करंट आ गया था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद थे। महिला के पति मोहम्मद अरमान एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। संवाद