फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman committed suicide by hanging herself

Faridabad News: फंदे से लटककर महिला ने दी जान

Sat, 22 Aug 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के डी ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर करीब 30 वर्षीय महिला चंचल ने संदिग्ध हालात में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। चंचल दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो महिला फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के अनुसार, चंचल परिवार के साथ डबुआ कॉलोनी में रहती थी। मूलरूप से उसका परिवार राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कभी चंचल और उसके पति को आपस में झगड़ते हुए नहीं देखा था। घटना के समय पति घर से बाहर था। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर के समय घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो चंचल फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed