फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   wife killed by closing neck

पत्नी की गला दबाकर हत्या

Fri, 25 Oct 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
wife killed by closing neck
पत्नी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट-दो में रहने वाली एक महिला सुनीता उर्फ नीतू देवी की उसके पति ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अलीगढ़ स्थित पैतृक गांव भाग गया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामले की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को दी। सुबह करीब दस बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया। वहीं मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक महिला सुनीता उर्फ नीतू की बड़ी बेटी वर्षा पत्नी अमरजीत सिंह निवासी मंडावली दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह चार बहन व एक भाई है। उनकी मां नीतू पिता कालीचरण को करीब आठ साल पहले छोड़कर बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। नौ सितंबर 2019 को अलीगढ़ के जट्टारी गांव के रहने वाले दीपक पुत्र मेघराज से शादी कर ली। मां ने जीवन नगर में अपने मेहनत से मकान बनाया था। इसके बाद एक टैक्सी खरीदकर सौतेले पिता दीपक को एयरपोर्ट पर चलाने के लिए दी थी। आरोप है कि इस टैक्सी को दीपक ने बेच दिया। इस बात को लेकर इनका पति-पत्नी के एक सप्ताह से झगड़ा चल रहा था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि टैक्सी के विवाद के कारण ही बृहस्पतिवार रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके कारण उसने गला दबा कर सुनीता उर्फ नीतू की हत्या कर दी। पुलिस वर्षा की शिकायत की लेकर सौतेले पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed