{"_id":"6155f3738ebc3e6264670482","slug":"width-of-railway-overbridge-will-be-increased-for-expressway-faridabad-news-noi6077991159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे के लिए रेलवे ओवरब्रिज की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे के लिए रेलवे ओवरब्रिज की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। एनएचएआई और एचएसवीपी के स्टेट ऑफिसर ने बृहस्पतिवार को बाईपास रोड का दौरा कर निर्माण कार्य में आ रही रुकावटों की जांच की। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के लिए बाईपास रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज को चौड़ा किए जाने की योजना बनाई गई है। एनएचएआई ने प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
एनएचएआई बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित कर रहा है। यह एक्सप्रेसवे 12 लेन का होगा। जिसमें छह लेन की मुख्य सड़क और दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएंगी। इसके लिए एनएचएआई ने एचएसवीपी से दोनों ओर 70-70 मीटर की जगह मांगी है। इसके तहत बाईपास रोड के मुख्य चौराहों पर फ्लाईओवर व अंडरपास का निर्माण भी किया जा रहा है। सेक्टर-12, 13 के पास पाइलिंग का काम तेजी से चल रहा है। कुछ हिस्से में एलिवेटेड सड़क भी बनाई जा रही है।
बाईपास रोड पर गांव मलेरना के पास रेलवे लाइन गुजर रही है। एक्सप्रेसवे के लिए रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। जिससे वाहन बिना रुके गुजर सकें। फिलहाल ओवरब्रिज के साथ दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाने की योजना है। इस लेन को सर्विस रोड से जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मलेरना में बने रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत देखी गई है। इसलिए इसे चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल बने हुए स्ट्रक्चर के दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाई जाएगी। - धीरज सिंह, डीजीएम, एनएचएआई