फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When contract workers refused to give free beer, they opened fire

Faridabad News: मुफ्त बीयर देने से इन्कार किया तो ठेका कर्मचारियों पर चला दी गोली

Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
When contract workers refused to give free beer, they opened fire
दो आरोपी गिरफ्तार, सैनिक काॅलोनी में मौजूद है शराब का ठेका
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी स्थित एक शराब ठेके पर कर्मचारियों ने बीती रात कार से आए दो युवकों को मुफ्त में बीयर देने से मना कर दिया।इससे नाराज युवकों ने कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को एनआईटी दो निवासी चरन सिंह ने बताया कि उनका भाकरी गांव और सैनिक कॉलोनी मार्ग पर शराब का ठेका है। बेटे के नाम शराब ठेके का लाइसेंस है। मंगलवार रात 12 बजे के करीब सैनिक कॉलोनी स्थित शराब ठेके पर कर्मचारी सुमिच, सचिन और शिव मौजूद थे। इस दौरान भांकरी निवासी कैलाश और उसका दोस्त शराब खरीदने आया। उसने ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों से बिना पैसे दिए दो बीयर की बोतलें मांगी। कर्मचारियों ने बिना पैसों के बीयर देने से इंकार कर दिया। आरोपी कैलाश ने फोन पर कॉल कर बेटे से बात की। दो बीयर की बोतलें देने को कहा। इस पर बेटे ने भी मुफ्त में बीयर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कट्टा निकालकर ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। उसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की हरकत ठेके में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबुआ थाना में विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भाकरी निवासी 24 वर्षीय कैलाश और सैनिक कॉलोनी निवासी ऋतिक उर्फ रॉबिन के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डबुआ थाने में आरोपी कैलाश पर वर्ष 2019 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें वह जमानत पर है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर वारदात में प्रयोग कार और कट्टा बरामद कर लिया है। दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी है। -यशपाल, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article