फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging on the road, manhole is open

Faridabad News: सड़क पर जलभराव, खुला है मैनहोल

Fri, 19 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road, manhole is open
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, लोगों ने मैनहोल में खड़े किए डंडे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी-बीपीटीपी रोड पर हालात अब बद से बदतर हो चुके हैं। यहां पानी का भराव और खुले सीवर के कारण राहगीरों की जान खतरे में है। आरपीएस सवाना सोसाइटी के पास बीपीटीपी अनाज के गोदाम की ओर जाने वाली सड़क तालाब में बदल गई है। सबसे बड़ा खतरा सड़क के बीचो-बीच खुला मैनहोल है, जो पानी में पूरी तरह डूबा हुआ है और किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। मजबूर लोगों ने खुद पहल करते हुए खुले मैनहोल में लकड़ी के डंडे खड़े कर दिए और राहगीरों को चेताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पानी में सीवर का खुला मैनहोल दिखाई नहीं देने की वजह से बाइक और स्कूटी चालक आए दिन गिर रहे हैं। गंदे पानी से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम तुरंत पानी की निकासी करे, खुले सीवर को कवर करे और सड़क की मरम्मत कराए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मौत का गड्ढा है। किसी भी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं। - राहगीर संजीव
सुबह-शाम बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। हर वक्त डर लगा रहता है कि कहीं कोई बच्चा इसमें गिर न जाए। - स्थानीय निवासी राजकुमार
रात में यह खतरा और बढ़ जाता है। पानी में मैनहोल दिखता ही नहीं। हमने खुद डंडे लगाकर लोगों को गड्ढे की जानकारी देने का प्रयास किया है। -मंजीत सिंह राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed