फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Washing two brothers by calling them on the pretext of roaming

घूमने के बहाने बुलाकर दो भाइयों को धुना

Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Washing two brothers by calling them on the pretext of roaming
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके के कुछ लड़कों ने एक युवक को घूमने के बहाने से घर से बाहर बुलाया और मारपीट की। आरोपियों ने बचाव में युवक के भाई की भी पिटाई कर दी। करीब एक महीना पहले हुए झगड़े की रंजिश के कारण मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव प्याला निवासी रोबिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। 23 जुलाई की शाम करीब नौ बजे उसके गांव के ही रहने वाले सागर ने उसे फोन करके घूमने के लिए बुलाया। रॉबिन, सागर, अंकित, अंशु और लकी घूमने के लिए खेतों की तरफ चल दिए। रास्ते में सागर और अंकित ने रॉबिन से करीब एक महीने पहले हुई कहासुनी को लेकर बहस करने लगे। इसके बाद अंकित और अंशु ने उसे पकड़ लिया और सागर व लकी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

झगडे़ की सूचना पाकर रॉबिन का भाई विशाल भी मौके पर आ गया। इस पर सागर ने उसके भाई को भी पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन अंशु, रोहित, बिट्टू, विनोद व जैन ने उनके घर में घुसकर हाथापाई व पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed