{"_id":"60fd6dc98ebc3eb2b431ceae","slug":"waiting-for-divers-in-girl-s-murder-case-faridabad-news-noi5955658114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या मामले में गोताखोरों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या मामले में गोताखोरों का इंतजार
विज्ञापन
फरीदाबाद। 21 मई को पर्वतीया कालोनी से गुम हुई युवती के शव को ढूंढने के लिए पुलिस ने अभी तक तलाशी अभियान भी शुरू नहीं किया है। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया था। करीब एक सप्ताह पहले पुलिस ने इसमें हत्या की धारा जोड़ी थी। दरअसल क्राइम ब्रांच ने करीब एक सप्ताह पहले ही जिला उपायुक्त कार्यालय से एनडीआरएफ की टीम के लिए मांग की थी। अभी तक टीम के नहीं आने से जांच रुक गई है।
पर्वतीया कालोनी निवासी प्रेम सिंह की 21 वर्षीय बेटी किरण 21 मई को गुम हुई थी। काफी प्रयासों के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस ने त्रिखा कॉलोनी निवासी इश्ताक नाम के युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया। वह मूलरूप से नौझील मथुरा यूपी का रहने वाला है। आरोपी युवक ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वह किरण को शादी की नीयत से ले गया था। 29 जून को उसने सेक्टर-64 स्थित आर्य समाज मंदिर में किरण के साथ शादी कर ली। किरण की तबीयत खराब हो गई और वह मर गई। शव देखकर वह डर गया और उसे बल्लभगढ़ के पास आगरा नहर में फेंक दिया।
क्राइम ब्रांच ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर इश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। किरण के शव की तलाश व अन्य सबूत एकत्रित करने के लिए क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया। रविवार को आरोपी के रिमांड की अवधि पूरी हो गई। क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड और मांग लिया है। इस मामले में किरण का शव बरामद होना बेहद जरूरी है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी हत्या या बीमारी से मौत के बारे में पता लगेगा। अगर किरण का शव नहीं मिलता है तो आरोपी को सबूतों के अभाव में हत्यारोपी साबित करना बेहद मुश्किल काम होगा।