फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   voter awareness

मतदान के प्रति किया जागरूक

Wed, 11 Sep 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
voter awareness
मानव रचना इंस्टीट्यूट स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति जागरुकता अभियान में शपथ लेते विद्या - फोटो : Faridabad
मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में छात्रों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को आने वाले चुनाव से पहले खुद को रजिस्टर करने, वोट बनवाने और वोट देने को लेकर जागरूक करना था। कार्यक्रम में सभी छात्रों को देश हित में कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।
एडीसी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं का प्रजातंत्र को मजबूत करने में सबसे बड़ा योगदान है। जो छात्र 18 वर्ष के हो गए हैं, वह फॉर्म 6 भरकर या फिर ऑनलाइन अपना वोट बनवाएं। उन्होंने हेल्पलाइन 1950 के बारे में भी छात्रों को बताया। कहा कि इस पर कॉल करके छात्र चुनाव से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही चुनाव के दौरान अनैतिक कार्य करने वाले लोगों की शिकायत भी इस नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। सभी छात्रों से अपील की कि वह चुनाव आयोग के एंबेसडर बनें और वोटिंग के प्रति जागरूकता लाएं।
विज्ञापन

स्टैटिस्टिकल डिपार्टमेंट से का हिस्सा बने जेएस मलिक ने बताया कि लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद जिले में कुल 61 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अभी भी 39 प्रतिशत लोग वोट देने से वंचित हैं। सभी युवा साथी अपने आस-पास वोट कैसे बनवाएं, इसे लेकर जागरूकता फैलाएं, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में वोटिंग पर्सेंटेज अच्छी हो सके। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार, खेल विभाग से मिस मैरी, ट्रैफिक ताऊ के नाम से मशहूर एएसआई विरेंद्र बल्हारा, प्रोफेसर एमपी सिंह, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान से डॉ. एनसी वाधवा, डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट्स वेल्फेयर से डॉ. गुरजीत कौर चावला, याशिका हसीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed