फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vijay Dashami: 87 feet high Ravana will be burnt in Sector 30

विजय दशमी : सेक्टर 30 में 87 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

Mon, 23 Oct 2023 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vijay Dashami: 87 feet high Ravana will be burnt in Sector 30
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से मंगलवार को रावण दहन की तैयारियाें को पूरा कर लिया गया है। शहर में करीब 30 जगहों पर प्रमुख रूप से रावण दहन होगा। इसमें सबसे ऊंचा रावण का पुतला सेक्टर 30 में 87 फीट का बनाया गया है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से दशहरा मैदान में 60 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा।
विजय दशमी पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कई मैदानों तक रावण के पुतलों को पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। 87 से 55 फीट तक के रावण के पुतलों को शहर के विभिन्न मैदानों में जलाया जाएगा। पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से इस दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन इंतजामों के तहत जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलवाने की पूरी व्यवस्था की गई है। फरीदाबाद दशहरा मैदान, एनआईटी नंबर एक, सेक्टर-16ए, सेक्टर-30 ग्रेटर नोएडा, बराही तालाब, सेक्टर-2 के अलावा भी विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 30 में स्थित दशहरा मैदान में फरीदाबाद दशहरा कमेटी की ओर से इस बार विजय दशमी की विशेष तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जहां विशेषतौर से बुलंदशहर से कारीगारों को बुलाकर 87 फीट के रावण का निर्माण करवाया गया है। दस सिर वाले रावण के साथ-साथ ग्राउंड में मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इन पुतलों के अलावा ग्राउंड पर दर्शकों के आकर्षण के लिए पांच स्पेशल चन्द्रयान बनवाए गए हैं, जिन्हें विशेषताैर से वैज्ञानिकों की जीत के जश्न में आकाश में छोड़ा जाएगा। बुलंदशहर के बुलाए गए विशेष कारीगरों द्वारा बनाए गए इन चन्द्रयानों पर करीब आठ लाख रुपये की लागत खर्च हुई है। इसके अलावा दशहरा कमेटी की ओर से बनाए गए मंच पर इलेक्ट्रॉनिक अनार ग्रीन पटाखों के अलावा खूबसूरत आतिशबाजी लोगों के आकर्षक का केन्द्र रहेगी। इस मौके पर भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और जिला उपायुक्त जिला उपायुक्त विक्रम सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की ओर से शाम 6 बजे विशेष मुहूर्त पर रावण दहन किया जाएगा। कमेटी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष प्रबंध किया गया है। एनआईटी- 1 दशहरा ग्राउंड में विजय दशमी के पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर 60 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। सोमवार को एडीसी आनंद शर्मा ने दशहरा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ग्राउंड पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी विजय दशमी के दिन रावण के पुतलों का दहन का आयोजन प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़े धूमधाम से किया जाएगा।

सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर एक में भी रावण दहन का कार्यक्रम मनाया जाएगा। संस्था की ओर से 47 फीट का रावण बनवाया गया है। साथ ही प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों से भव्य दशहरा पर्व मनाया जाएगा। रंग बिरंगी आतिशबाजी का विशेष प्रबंध किया गया है। कमेटी की ओर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा प्रेम प्रकाश आश्रम से होते हुए ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य रास्तों से होते हुए बराही तालाब पहुंचेगी। इस मौके पर तिगांव विधायक राजेश नागर बतौर मुख्यातिथि मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed