फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccines less, tokens distributed more, uproar

टीके कम, टोकन बंटे ज्यादा, हंगामा

Tue, 06 Jul 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vaccines less, tokens distributed more, uproar
फरीदाबाद। टीकों की कमी के कारण जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। कई केंद्रों पर वैक्सीन की कमी देखने को मिली। लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों से झड़प भी हुई। बीके सिविल अस्पताल, बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल, खेड़ी कलां, फतेहपुर बिल्लौच जैसे कुछ केंद्रों पर टीके की कमी होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में टीकाकरण के लिए पर्याप्त खेप अभी मौजूद नहीं है। ऐसे में कुछ परेशानी है, जल्द समस्या खत्म होने का आश्वासन उच्च अधिकारियों ने दिया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिले में टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा था। औसतन प्रति दिन दस हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। वहीं, इस रविवार से स्थिति बदली है। पिछले तीन दिन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चुनिंदा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को केवल नौ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था रही। सोमवार को 14 और मंगलवार को केवल 15 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए दस चिह्नित जगहों पर विशेष सेशन आयोजित किए थे। अब टीके की कमी के कारण यहां टीकाकरण नहीं हो पा रहा। वहीं, निजी अस्पतालों में टीकाकरण लगातार जोर पकड़ रहा है।
विज्ञापन

6353 लोग लगवा चुके हैं स्पूतनिक वी
जिले के लोगों में स्पूतनिक-वी वैक्सीन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते 24 जून को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में स्पूतनिक-वी की खेप पहुंची। जहां पहले ही दिन 200 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, अब तक 6353 लोग इस वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से ही टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। फिलहाल वैक्सीन की कमी है। दो दिन में टीकाकरण के लिए पर्याप्त खेप पहुंचने के आसार हैं।

-डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल अधिकारी
--
बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में एसएमओ से भिड़े लोग
शहर के सिविल अस्पताल में तीन दिन से टीके नहीं लगने से परेशान लोगों ने सोमवार को एसएमओ ऑफिस के बाहर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि वह सुबह छह बजे से टीकाकरण के लिए टोकन लेने के लिए लाइन में खड़े रहे, लेकिन टोकन मिलने के बावजूद उन्हें टीका नहीं लगा। नंबर आते ही कर्मचारियों ने कह दिया कि अब टीका नहीं है। वहीं, लोगों की गुस्सा फूटा तो महिलाओं सहित अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ा तो एसएमओ डीसी गिडवाल ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उनका भी घेराव कर दिया। उधर, एसएमओ बड़ी मुश्किल से अपना पीछा छुड़ा सके। मामले में उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि खेप कम पड़ गई थी और टोकन ज्यादा बांट दिए गए। दोपहर तक व्यवस्था कर ली गई। अब वैक्सीन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed