फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Use of domestic cylinders at hotels and shops

Faridabad News: होटल और ढाबों पर हो रहा घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल

Sat, 21 Mar 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Use of domestic cylinders at hotels and shops
आम उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। ढाबों और होटलों पर खुलेआम घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि नियमों के अनुसार इनका व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन द्वारा सख्ती के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
सेक्टर-16, एनआईटी पांच समेत कई इलाकों में स्थित ढाबों और होटलों पर घरेलू सिलिंडरों का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। इन पर कार्रवाई न होने से संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, गैस एजेंसी संचालक भी इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं और घरेलू सिलिंडरों को ब्लैक में तीन से चार हजार रुपये तक में बेच रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है, जबकि होटल संचालकों को आसानी से सिलिंडर मिल रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस एजेंसियों पर सर्वर की समस्या भी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन भी एजेंसियों पर भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना केवाईसी के अब सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है और ऑनलाइन बुकिंग भी रात 10 से 12 बजे के बीच ही संभव हो पा रही है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


उपभोक्ताओं से बातचीत

बुकिंग कराने के तीन से चार दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण केवाईसी नहीं हो पा रही है। इस वजह से सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। -यश, उपभोक्ता

ऑनलाइन बुकिंग भी दिन के समय नहीं हो पा रही है। कंपनी की तरफ से मैसेज करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आ रहा है।- राजेश वर्मा, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed