{"_id":"611512dc8ebc3ec5a0612da5","slug":"uproar-in-mujesar-sub-health-center-for-not-getting-vaccinated-faridabad-news-noi5987705150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका नहीं लगने पर मुजेसर उप स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका नहीं लगने पर मुजेसर उप स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मुजेसर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को कोरोना का टीके नहीं लगने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं अस्पताल के कर्मचारियों से भी जमकर झड़प हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों का आरोप हैं कि टीकाकरण केंद्र पर कर्मी अपने परिचितों को टीके लगा रहे हैं, जबकि वे कई दिनों से धक्के खा रहे हैं।
जिले में टीके के अभाव के कारण टीकाकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई सेंटरों पर टीका न होने से लोगों को लौटना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल मुजेसर गांव के टीकाकरण केंद्र पर बना हुआ है। केंद्र पर सुबह छह बजे से लाइन लगनी शुरू हो जाती है। उसके बाद लोगों को टीके नहीं लगता है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे तक लाइन में लगे लोगों ने टीका नहीं लगने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था अन्य प्रदेशों से आकर दो रोटी के लिए निजी कंपनी में काम कर रहे हैं, लेकिन केंद्र पर तैनात कर्मचारी अपने परिचित लोगों को टीका लगा रहे हैं। जबकि, उनकी बारी आने पर टीका खत्म कहने की बात कहकर लौट रहे हैं। कंपनी में बिना टीका लगवाएं काम पर वापस नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। वहीं, लोगों के हंगामा की सूचना पर मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
वर्जन-
बिहार से आकर रोजगार के लिए बल्लभगढ़ में रह रही हूं। कंपनी बिना टीका लगवाने पर काम पर वापस नहीं रख रही है। ऐसे में बच्ची के साथ रोजाना केंद्र पर आना पड़ रहा है। - बेबी, मुसजेर
सुबह पांच घंटे से लाइन में खड़े थे लेकिन अस्पतालकर्मी अपने परिचितों की टीका लगा रहे हैं। ऐसे में बाकी लोग सिर्फ लाइन में खड़े रहते हैं और वापस लौटना पड़ता है। - मंतोष कुमार, आजाद नगर सेक्टर-24
कर्मचारी टीका लगाने में हमारे साथ भेदभाव कर रहे हैं। ऐसे में अब काम-धंधा छोड़कर हमें वापस अपने प्रदेश जाना पड़ेगा। - बलजीत, आजाद नगर निवासी
जिला अस्पताल से जितनी वैक्सीन उपलब्ध होती है। लोगों का उतनी वैक्सीन लगाई जाती है। तय संख्या से अधिक लोगों के आने पर टीका सभी को नहीं लगाया जा सकता है। - अनिता, मुजेसर उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी